प्रधानमंत्री मोदी ने एक करोड़ युवाओं मुफ्ट AI ट्रेनिंग देने का किया ऐलान
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि युवाओं के सपनों और उनके नए विचारों को हकीकत में बदलने के लिए एक लाख करोड़ रुपये का फंड बनाया जाएगा।
इससे अब पैसों की कमी किसी युवा के करियर के रास्ते में रुकावट नहीं बनेगी। मोदी ने लाल किले से अपने संबोधन में कहा, "हमने आइडिया, इनोवेशन और कैपेबिलिटी को मजबूत करने के लिए एक लाख करोड़ रुपये के एक मैकेनिज्म की शुरुआत की है।"
10 साल में शुरू हुए 2.5 लाख से ज्यादा स्टार्टअप
यह फैसला 'स्टार्टअप इंडिया' की कामयाबी को और आगे बढ़ाएगा। पिछले 10 सालों में इस पहल के तहत 2.5 लाख से ज्यादा नए स्टार्टअप शुरू हुए हैं, जिनसे लाखों लोगों को नौकरियां मिलीं और नए अवसर पैदा हुए। प्रधानमंत्री ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग देने का भी ऐलान किया।
इसके साथ ही, अगले एक साल में एक करोड़ युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ट्रेनिंग देने का भी लक्ष्य है। देश में जल्दी ही नए सेमीकंडक्टर प्लांट भी लगाए जाएंगे और 2047 तक 100 गीगावाट न्यूक्लियर पावर का उत्पादन करने का भी लक्ष्य रखा गया है।