अमेरिकी में सितंबर में 29,000 को मिली नौकरियां, यूरोजोन में बढ़ी महंगाई
दुनिया की अर्थव्यवस्था पर दबाव साफ दिख रहा है। सितंबर में अमेरिका में केवल 29,000 नई नौकरियां ही मिलीं, जो पिछले कई महीनों के मुकाबले बहुत कम है।
दरअसल, खर्च को लेकर सतर्क कंपनियां फिलहाल और लोगों को नौकरी पर रखने से बच रही हैं। इसी बीच, यूरोजोन में महंगाई पिछले 3 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है।
इसका मतलब यह हो सकता है कि ब्याज दरें और भी बढ़ाई जाएंगी। यह सब बताता है कि आर्थिक दबाव लगातार बना हुआ है और इसे अनदेखा नहीं किया जा सकता।
अगले साल मंदी का खतरा
अमेरिका में नौकरियों की धीमी रफ्तार और वेतन में कम वृद्धि होने से लोगों के लिए बढ़ती महंगाई का सामना करना मुश्किल हो रहा है। अर्थशास्त्रियों ने चेतावनी दी है कि अगर, हालात नहीं सुधरे तो अगले साल मंदी आ सकती है।
दूसरी तरफ, यूरोप में बढ़ती कीमतें लोगों के लिए ज्यादा बिल और महंगा कर्ज लेकर आ रही हैं क्योंकि यूरोपीय सेंट्रल बैंक महंगाई को काबू में करने की कोशिश कर रहा है।