डिजिटल टैक्स वसूलने वाले देशों को ट्रंप ने दी 100 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन देशों से आने वाले सामान पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है, जो गूगल और फेसबुक जैसी अमेरिकी टेक कंपनियों से टैक्स वसूलते हैं।
यह ऐलान 26 जून को किया गया है। इसका मकसद उन देशों के डिजिटल सर्विसेज टैक्स को रोकना है।
दरअसल, ये टैक्स ऑनलाइन विज्ञापनों और मार्केटप्लेस पर लगते हैं, जिससे सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिकी कंपनियां ही होती हैं। ट्रंप का यह भी कहना है कि ये नए जुर्माने यूरोपीय संघ के साथ हुए हालिया व्यापार समझौतों को भी दरकिनार कर देंगे।
फ्रांस वसूलता है 3 फीसदी डिजिटल टैक्स
फ्रांस इस विवाद का मुख्य केंद्र है। यहां 2019 में ही 3 फीसदी डिजिटल टैक्स लागू कर दिया था और पिछले साल तो इसे दोगुना करने पर भी विचार किया गया था।
अमेरिकी धमकियों में फ्रांसीसी वाइन पर टैरिफ लगाने की बात भी शामिल है, इसके बावजूद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों झुकने को तैयार नहीं हैं क्योंकि यूरोपीय संघ के दूसरे देश भी इस मामले में शामिल हैं, इसलिए यह विवाद दुनियाभर की व्यापार वार्ताओं को सबके लिए और भी पेचीदा बना सकता है।