IIT बॉम्बे के पूर्व छात्र प्रत्यूष कुमार गढ़ रहे हैं भारत का AI भविष्य
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे और ETH ज्यूरिख से पढ़ाई करने वाले प्रत्यूष कुमार भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में हो रही प्रगति का नेतृत्व कर रहे हैं।
ETH ज्यूरिख और IBM में शोध का अनुभव लेने के बाद वे IIT मद्रास वापस लौटे। वहां उन्होंने टेक्नोलॉजी शिक्षा और रिसर्च से जुड़ी वन फोर्थ लैब्स की सह स्थापना की।
सर्वम AI और AI4भारत की स्थापना
2023 में प्रत्यूष कुमार ने विवेक राघवन के साथ मिलकर सर्वम AI की शुरुआत की। इसका मुख्य मकसद भारतीय जरूरतों को ध्यान में रखकर AI मॉडल बनाना है।
उनकी उम्मीद है कि यह AI इनोवेशन के लिए एक मिसाल बनेगा और देश की बड़ी चुनौतियों को सुलझाने के लिए बेहतरीन प्रतिभाओं को अपनी ओर खींचेगा।
साथ ही, उन्होंने AI4भारत की भी सह-स्थापना की। इस पहल का मकसद यह है कि भारत के कोने-कोने में लोग AI का इस्तेमाल अपनी भाषाओं में कर पाएं और आधुनिक तकनीक उनके और करीब आ सके।