26 साल के युवा उद्यमी प्रांजल श्रीवास्तव ने सरकारी टेंडर भरने की सिरदर्दी खत्म करने के लिए बेंगलुरु में जेलमियर नाम की कंपनी शुरू की है।
उनका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित प्लेटफॉर्म 250 से ज्यादा पोर्टलों से टेंडर इकट्ठा करता है और व्यवसायों को सही मौकों से जोड़ता है।
इससे कंपनियों के लिए अपनी पात्रता जांचना और बोलियां (बीड) जमा करना बहुत आसान हो जाता है।
यूजर्स की संख्या बढ़कर हुई 144
जेलमियर एक सब्सक्रिप्शन मॉडल पर काम करता है, जिसमें मुफ्त और सशुल्क (पेड) दोनों तरह के प्लान उपलब्ध हैं। सबसे महंगा प्लान सालाना 24,000 रुपये का है।
कंपनी शुरू होने के बाद से इसके यूजर्स की संख्या 14-15 से बढ़कर 144 व्यवसायों तक पहुंच गई है। इनमें से करीब 30 फीसदी ने प्लेटफॉर्म के जरिए बोलियां जमा की हैं और 4 व्यवसायों ने तो जेलमियर की मदद से टेंडर जीत भी लिए हैं।
आगे कंपनी मध्यम आकार के व्यवसायों के लिए एक ऑटोमेटेड ब्राउजर टूल बनाने की सोच रही है, जो बड़ी संख्या में टेंडर्स को संभालते हैं।
भारत के राष्ट्रीय ई-प्रोक्योरमेंट प्लेटफॉर्म पर ही वित्त वर्ष 2025-26 में 23.6 लाख टेंडर नोटिस दर्ज किए गए हैं, ऐसे में श्रीवास्तव को इसमें आगे बहुत बड़ी संभावना दिख रही है।