PNB और केनरा बैंक ने बढ़ाई FD की ब्याज दरें, जानिए कितनी मिलेगी
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और केनरा बैंक ने हाल ही में अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है। PNB में ये नई दरें 1 नवंबर से लागू हो गई हैं, जबकि केनरा बैंक में 2 नवंबर से मिलनी शुरू हो गई हैं।
अगर, आप सामान्य ग्राहक हैं तो अब आपको केनरा बैंक में 6.75 फीसदी और PNB में 6.60 फीसदी तक ब्याज मिल सकता है, वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ये दरें और भी बेहतर हैं। उन्हें केनरा बैंक में 7.25 फीसदी तक और PNB की 444 दिन वाली FD पर 7.10 फीसदी तक का ब्याज मिलेगा।
सबसे अच्छा ब्याज किस स्कीम में मिलेगा?
केनरा बैंक ने अपनी सबसे ऊंची ब्याज दर सामान्य ग्राहकों के लिए 6.75 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.25 फीसदी एक खास 555 दिन की FD पर रखी है, वहीं बैंक की लोकप्रिय 444 दिन वाली योजना पर ब्याज थोड़ा कम मिलता है, लेकिन वह भी काफी अच्छा है।
PNB में सबसे बढ़िया ब्याज दर 444 दिन की FD पर मिल रही है। सामान्य ग्राहकों को इस पर 6.60 फीसदी तक और वरिष्ठ नागरिकों को 7.10 फीसदी तक का ब्याज मिलेगा।