Loading...
PM सूर्य घर योजना: छत पर सोलर पैनल लगवाकर कैसे पाएं 78,000 रुपये की सब्सिडी?
इसका लक्ष्य 1 करोड़ घरों में सोलर पैनल लगाना है

PM सूर्य घर योजना: छत पर सोलर पैनल लगवाकर कैसे पाएं 78,000 रुपये की सब्सिडी?

Nov 02, 2026
06:57 pm

क्या है खबर?

केंद्र सरकार की PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए 78,000 रुपये तक की सब्सिडी दी जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 फरवरी, 2024 को इस योजना की शुरुआत की थी। इसका लक्ष्य 1 करोड़ घरों में सोलर पैनल लगाना है। सरकार का उद्देश्य परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना और बिजली बिल का बोझ कम करना है।

योजना

कितनी क्षमता के सोलर पैनल पर कितनी सब्सिडी?

योजना के तहत 2 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम की लागत का 60 प्रतिशत और 2 से 3 किलोवाट क्षमता के सिस्टम की अतिरिक्त लागत का 40 प्रतिशत हिस्सा सरकार देती है।

मौजूदा दरों के हिसाब से 1 किलोवाट पर 30,000 रुपये और 2 किलोवाट पर 60,000 रुपये की मदद मिलती है। वहीं, 3 किलोवाट या इससे ज्यादा क्षमता का सिस्टम लगवाने पर अधिकतम 78,000 रुपये की सब्सिडी दी जाती है।

आवेदन

सब्सिडी के लिए कैसे करें आवेदन?

इस योजना का लाभ लेने के लिए परिवारों को राष्ट्रीय पोर्टल के जरिए आवेदन करना होगा।

पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद अपनी जरूरत के मुताबिक सोलर सिस्टम का आकार चुन सकते हैं और सूची में शामिल विक्रेता से पैनल लगवा सकते हैं। सिस्टम लगने के बाद बिजली वितरण कंपनी यानी डिस्कॉम इसकी जांच करेगी।

प्रक्रिया पूरी होने पर सब्सिडी सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में भेज दी जाती है। आमतौर पर इसमें 30 से 45 दिन लगते हैं।

ADVERTISEMENT

अन्य

सोलर पैनल लगवाने के लिए बैंक से मिलेगा लोन

सोलर पैनल लगवाने के लिए लोन की सुविधा भी उपलब्ध है।

SBI और बैंक ऑफ बड़ौदा सहित कई बैंक इस योजना के तहत लोन देते हैं। 3 किलोवाट तक के सिस्टम के लिए 2 लाख रुपये तक का कर्ज बिना किसी गारंटी के मिल सकता है।

योजना के तहत परिवार बिजली बिल में बचत कर सकते हैं और जरूरत से ज्यादा बनी बिजली डिस्कॉम को बेचकर कमाई भी कर सकते हैं। यह योजना 31 मार्च 2027 तक जारी रहेगी।

ADVERTISEMENT