पीयूष गोयल ने अमेरिका की दिग्गज कंपनियों को भारत में निवेश का दिया आमंत्रण
बिज़नेस
भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल अभी अमेरिका में हैं। वे वहां बड़ी अमेरिकी कंपनियों से मिलकर उन्हें भारत में और ज्यादा निवेश करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
इस दौरे का मुख्य मकसद भारत में उत्पादन बढ़ाना और मेक इन इंडिया जैसे प्रोजेक्ट्स पर मिलकर काम करना है।
इन कंपनियों के प्रमुखों से की मुलाकात
गोयल ने टारगेट, मोंडेलेज, एऑन, कॉग्निशन, ADM और नाइके जैसी प्रमुख कंपनियों के प्रमुखों से मुलाकात की। इस बातचीत में भारत में मैन्युफैक्चरिंग और सोर्सिंग बढ़ाने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक के विस्तार और खाद्य प्रसंस्करण जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
नाइके ने तो भारत के स्पोर्ट्स इकोसिस्टम में और ज्यादा सक्रिय रूप से जुड़ने की इच्छा भी जताई। कुल मिलाकर सभी वैश्विक कंपनियों को भारत में विकास की बड़ी संभावनाए दिख रही हैं और वे यहां तेजी से आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं।