Page Loader
पिंट्रेस्ट अपने 5 प्रतिशत कर्मचारियों की कर रही छंटनी, इतने लोग होंगे प्रभावित
पिंट्रेस्ट प्रभावित कर्मचारियों को सेवरेंस पैकेज प्रदान करेगी (तस्वीर: अनस्प्लैश)

पिंट्रेस्ट अपने 5 प्रतिशत कर्मचारियों की कर रही छंटनी, इतने लोग होंगे प्रभावित

Feb 02, 2023
06:54 pm

क्या है खबर?

फोटो शेयरिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पिंट्रेस्ट अपने 5 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, इस छंटनी से कंपनी के लगभग 150 कर्मचारी प्रभावित होंगे। दुनिया की अन्य टेक कंपनियों की तरह पिंट्रेस्ट भी अपनी लागत में कटौती करने के लिए कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, अपने सभी प्रभावित कर्मचारियों को पिंट्रेस्ट सेवरेंस पैकेज और कुछ अन्य लाभ प्रदान करेगी। बता दें, पिंट्रेस्ट यूजर्स को ऑनलाइन पिनबोर्ड बनाने की सुविधा देती है।

पेपाल में छंटनी

पेपाल ने भी की छंटनी की घोषणा

पेमेंट्स फर्म पेपाल ने हाल ही में अपने कर्मचारियों की संख्या में 7 प्रतिशत तक की कटौती करने की घोषणा की है। इस छंटनी से कंपनी के लगभग 2,000 कर्मचारी प्रभावित होंगे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इस बड़े स्तर की छंटनी में कौन से विभाग के कर्मचारी सबसे अधिक प्रभावित होंगे। पेपाल के पहले ट्विटर, माइक्रोसॉफ्ट, मेटा और गूगल जैसी दिग्गज कंपनियों ने भी हजारों की संख्या में अपने कर्मचारियों की छंटनी की है।