अगस्त में हर दूसरा UPI लेन-देन फोनपे से हुआ, आकंड़ा 11 अरब के पार
बिज़नेस
फोनपे ने अगस्त में 11.19 अरब यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) लेन-देन किए। यह आंकडा जुलाई के मुकाबले काफी ज्यादा है।
इस महीने हुए कुल UPI भुगतान का लगभग आधा हिस्सा फोनपे के जरिये ही किया गया।
बाजार हिस्सेदारी लगभग 48 फीसदी
इस प्लेटफॉर्म ने कुल 14.26 लाख करोड़ रुपये के लेन-देन को प्रोसेस किया। इससे वैल्यू के हिसाब से इसकी बाजार हिस्सेदारी करीब 48 फीसदी हो गई।
दूसरे नंबर पर गूगल पे रहा, जिसने 7.91 अरब लेन-देन (10.07 लाख करोड़ रुपये) किए, जबकि पेटीएम 1.97 अरब लेन-देन के साथ तीसरे स्थान पर रही।
इन तीनों ऐप ने मिलकर अगस्त की कुल UPI गतिविधियों का 85 फीसदी से ज्यादा हिस्सा संभाला।