PC ज्वैलर के शेयर 6 फीसदी लुढ़के, जानिए क्या है इसकी वजह
बिज़नेस
PC ज्वैलर के शेयरों में बुधवार (16 सितंबर) को 6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही, पिछले एक सप्ताह में यह कुल 13 फीसदी से ज्यादा गिर चुके हैं।
इस गिरावट की मुख्य वजह यह बताई जा रही है कि निवेशक हाल में हुए मुनाफे के बाद अब शेयर बेच रहे हैं। इसी कारण ट्रेडिंग वॉल्यूम में जबरदस्त उछाल दिखा और करीब 1,971.14 लाख शेयरों का लेन-देन हुआ। ट्रेडिंग के दौरान कंपनी का बाजार मूल्य 11,663.55 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी ने ज्यादातर कर्जा चुकाया
राहत की बात यह है कि PC ज्वैलर ने अपने ज्यादातर बैंक कर्जों का भुगतान समय से पहले ही कर दिया है। कंपनी ने बची हुई रकम का 96 फीसदी से ज्यादा हिस्सा भी चुका दिया है।
कंपनी का कहना है कि इसी महीने वह पूरी तरह कर्ज मुक्त हो जाएगी। इस कदम से आगे चलकर उसकी वित्तीय स्थिति और मजबूत होने की उम्मीद है।