PC ज्वैलर ने चुकाया 4,100 करोड़ रुपये का कर्जा, शेयर में 89 फीसदी बढ़त
बिज़नेस
PC ज्वैलर ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की अगुवाई वाले 14 बैंकों के समूह के साथ समझौता करके करीब 4,100 करोड़ रुपये का अपना कर्ज खत्म कर दिया है।
इस खबर ने निवेशकों में उत्साह पैदा कर दिया है। पिछले 6 महीनों में कंपनी के शेयर में 89 फीसदी की बड़ी तेजी आई है और इस साल 52 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है। अब इसका बाजार मूल्यांकन 13,760 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया है।
पहली तिमाही में मुनाफा 37 फीसदी बढ़ा
PC ज्वैलर का मुनाफा भी शानदार रहा है। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 37 फीसदी बढ़कर 222 करोड़ रुपये हो गया है।
इस दौरान कंपनी के राजस्व में भी 21 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। अगर, किसी ने 3 साल पहले इस कंपनी के शेयर में निवेश किया होता तो उसे 400 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न मिलता।