पेयू ने वित्त वर्ष 2026 में की करीब 7,300 अरब रुपये की कमाई
पेयू इंडिया के लिए यह साल अब तक का सबसे शानदार रहा है। वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का कुल राजस्व 11 फीसदी बढ़कर 78.10 करोड़ डॉलर (करीब 7,300 अरब रुपये) पर पहुंच गई है।
खास बात यह है कि पहली बार कंपनी ने पूरे साल मुनाफा कमाया है। पिछले साल जहां कंपनी को 2.5 करोड़ डॉलर (करीब 230 अरब रुपये) का नुकसान हुआ था, वहीं इस बार इसने 1.8 करोड़ डॉलर (करीब 150 अरब रुपये) का मुनाफा कमाया है।
कमाई में पेमेंट बिजनेस का 74 फीसदी योगदान
पेयू की अधिकतर ग्रोथ उसके पेमेंट बिजनेस से ही हुई है। कंपनी की कुल कमाई में 74 फीसदी हिस्सा पेमेंट बिजनेस का ही रहा है और इसमें पिछले साल के मुकाबले 10 फीसदी का उछाल देखने को मिला है।
हालांकि, साल के दूसरे हिस्से में कंपनी की कुल कमाई थोड़ी कम हुई। इसकी वजह यह रही कि कंपनी ने कुछ घाटे वाले पोर्टफोलियो से दूरी बना ली थी। इस फैसले से कंपनी के मुनाफे में बढ़ोतरी हुई और आगे के लिए उसे अच्छी स्थिति में आने में मदद मिली है।