LOADING...
पेटीएम ने लॉन्च किया सिल्वर सेविंग फीचर, 20 रुपये से शुरू कर सकते हैं निवेश
पेटीएम ने सिल्वर सेविंग फीचर पेश किया है

पेटीएम ने लॉन्च किया सिल्वर सेविंग फीचर, 20 रुपये से शुरू कर सकते हैं निवेश

Feb 24, 2026
03:59 pm

क्या है खबर?

वन 97 कम्युनिकेशंस के स्वामित्व वाली पेटीएम ने सिल्वर सेविंग फीचर पेश किया है। इसके जरिए यूजर्स ऐप के माध्यम से चांदी में निवेश कर सकते हैं। कंपनी को उम्मीद है कि इससे बचत के क्षेत्र में निवेश करना आसान हो जाएगा। इससे 20 रुपये से शुरू होने वाले छोटे मूल्यवर्ग में चांदी खरीद सकते हैं। इससे छोटी-छोटी बचत करना आसान होगा। यह पहल पेटीएम गोल्ड की सफलता के बाद आई है, जिसे काफी पसंद किया गया है।

पारदर्शिता 

निवेश में रहेगी पारदर्शिता 

कंपनी ने बताया कि खरीदी गई चांदी MMTC PAMP से प्राप्त की जाएगी और बीमाकृत तिजोरियों में रखी जाएगी। MMTC PAMP, सरकारी स्वामित्व वाली MMTC लिमिटेड के साथ एक संयुक्त उद्यम है। पेटीएम ने कहा कि यूजर ऐप के माध्यम से बाजार मूल्य पर चांदी खरीद और बेच सकेंगे। चांदी की कीमत प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रदर्शित की जाएगी और भुगतान से पहले लागू कर अलग से दिखाए जाएंगे। इसके माध्यम से की गई खरीदारी पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।

उपयोग 

इस तरह उपयोग कर सकते हैं यह फीचर 

यूजर ऐप में 'पेटीएम सिल्वर' खोजकर निवेश की जाने वाली राशि दर्ज करके और UPI, नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड के माध्यम से लेनदेन पूरा करके इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। निवेश के हिसाब चांदी तिजोरियों में रखी जाती है और लेनदेन की पुष्टि SMS और ईमेल के माध्यम से भेजी जाती है। पेटीएम एक भुगतान और वित्तीय सेवाओं के वितरण प्लेटफॉर्म के रूप में काम करता है, जो उपभोक्ताओं, व्यवसायों और उद्यमों को सेवाएं प्रदान करता है।

Advertisement