पार्थ जिंदल JSW MG मोटर के चेयरमैन बने, जानिए क्या है उनकी प्राथमिकता
बिज़नेस
पार्थ जिंदल को JSW MG मोटर इंडिया का चेयरमैन बनाया गया है। JSW ग्रुप और SAIC मोटर के बीच संयुक्त उद्यम बनने के समय से ही जिंदल इस कंपनी के बोर्ड के सदस्य रहे हैं।
अब उनका मुख्य ध्यान भारत के इलेक्ट्रिक वाहन (EV) सेक्टर में कंपनी को आगे बढ़ाना है। इसके लिए वे नए मॉडल लाने और स्थानीय निर्माण को बढ़ावा देने पर जोर देंगे।
जिंदल की ज्यादा EV लॉन्च करने की योजना
जिंदल ने बताया कि वह कंपनी के विकास के अगले चरण का नेतृत्व करने के लिए काफी उत्साहित हैं। वह JSW MG को भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर बढ़ रहे बदलाव में एक बड़ा नाम बनाना चाहते हैं।
उनकी योजना में ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करना, उत्पादन क्षमता बढ़ाना और ज्यादा स्थानीय पार्ट्स का इस्तेमाल करना शामिल है, ताकि कंपनी को आयात पर ज्यादा निर्भर न रहना पड़े।