AI से बढ़ रहा अमीरी-गरीबी का फासला, पलांटिर CEO ने दी चेतावनी
पलांटिर टेक्नोलॉजीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एलेक्स कार्प का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अमेरिका में अमीर-गरीब के अंतर को और बढ़ा रहा है।
हाल ही में एक साक्षात्कार में उन्होंने इसे देश की सबसे बड़ी समस्या बताया। उनका कहना है कि भले ही AI से सबका जीवन स्तर बेहतर हो रहा है, लेकिन इसका ज्यादातर फायदा इसे बनाने वाले डेवलपर्स को ही मिल रहा है। उनका मानना है कि ये डेवलपर्स बाकी लोगों से 10, 100 गुना ज्यादा अमीर हो सकते हैं।
AI से छिन रही लोगों की नौकरियां
कार्प ने आज की तकनीकी दुनिया की तुलना पुरानी क्रांतियों से की है और बताया कि पहले किसी के लिए अरबपति बनना बहुत मुश्किल होता था।
उन्होंने AI को लेकर हो रहे शोर-शराबे का विरोध किया और चेतावनी दी कि यह अच्छी खबर नहीं है। इससे नौकरियां जाने का डर बढ़ रहा है और बड़े-बड़े कार्यकारी अधिकारियों को भारी मुनाफा मिल रहा है।