ओरेकल ने सितंबर तक कर दी 13,000 कर्मचारियों की छुट्टी
ओरेकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के विकास पर ज्यादा ध्यान देना चाहती है। इसी वजह से कंपनी ने सितंबर तक लगभग 13,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है। यह उसके कुल स्टाफ का करीब 8 फीसदी है।
इन छंटनी के ऐलान के बाद भी पिछले 3 दिनों में ओरेकल के शेयर की कीमत 12 फीसदी से ज्यादा उछल गई है।
OpenAI के GPT-6 एस्ट्रा के लॉन्च को लेकर चल रही चर्चा और 10 सितंबर को कंपनी की कमाई की रिपोर्ट आने से पहले निवेशकों के उत्साह का इसे फायदा मिला है।
टेक खर्च बढ़कर 55.7 अरब डॉलर हुआ
इन छंटनी के पीछे की मुख्य वजह यह है कि ओरेकल का टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च इस साल बढ़कर 55.7 अरब डॉलर (करीब 5,300 अरब रुपये) पहुंच गया है। पिछले साल यह खर्च 21.2 अरब डॉलर (करीब 2,000 अरब रुपये) था।
इस बड़ी बढ़ोतरी की वजह से कंपनी को नकदी की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। इस कमी को पूरा करने के लिए ओरेकल ने 43 अरब डॉलर (करीब 4,000 अरब रुपये) का कर्ज लिया और 5 अरब डॉलर (करीब 475 अरब रुपये) शेयरों की बिक्री से जुटाए हैं। कंपनी को उम्मीद है कि इस साल वह करीब 40 अरब डॉलर (करीब 3,800 अरब रुपये) और जुटाएगी।
कुछ टीमों में बड़े पैमाने पर कटौती हुई है। कर्मचारियों को इस बारे में औपचारिक घोषणाओं की जगह स्लैक के माध्यम से बताया गया।
19.1 अरब डॉलर के राजस्व की उम्मीद
इन सभी बदलावों के बावजूद निवेशक खुश नजर आ रहे हैं। 8 सितंबर को ओरेकल के शेयर 162.89 डॉलर (करीब 15 लाख रुपये) पर बंद हुए, जो पिछले 2 सप्ताह में 14 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी है।
विश्लेषकों को उम्मीद है कि कंपनी का राजस्व 19.1 अरब डॉलर (करीब 1,800 रुपये) तक पहुंच जाएगा, जो 28 फीसदी की बढ़ोतरी होगी।
साथ ही हर कोई कंपनी के 638 अरब डॉलर (करीब 60,000 अरब रुपये) के भारी-भरकम 'बैकलॉग' पर भी नजर बनाए हुए हैं।