कॉमेडी सर्कस और क्राइम पेट्रोल बनाने वाली ऑप्टिमिस्टिक्स 7 अगस्त को ला रही IPO
बिज़नेस
ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट 7 अगस्त को अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) ला रही है। कंपनी का मकसद इस IPO के जरिए 107.88 करोड़ रुपये जुटाना है, जिसका इस्तेमाल बिजनेस के विस्तार और दूसरे कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए होगा। इसने कॉमेडी सर्कस और क्राइम पेट्रोल जैसे कई हिट शो दिए हैं।
ऑफर में 50 लाख नए शेयर
इस IPO ऑफर में कंपनी 50 लाख नए शेयर जारी करेगी, वहीं इसके संस्थापक विपुल डी शाह अपने 12 लाख मौजूदा शेयर बेचेंगे।
इन शेयरों की कीमत 165 रुपये से 174 रुपये प्रति शेयर तय की गई है। कंपनी इस राशि का इस्तेमाल अपने कारोबार को बढ़ाने और अन्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने में करेगी।