OpenAI के डाटा सेंटर के प्रमुख क्रिस मेलोन ने छोड़ी कंपनी
OpenAI में डाटा सेंंटर्स की जिम्मेदारी संभालने वाले क्रिस मेलोन ने अब कंपनी छोड़ दी है। उनका जाना कंपनी में हुए बड़े नेतृत्व बदलावों की केवल एक और कड़ी है।
इससे पहले लंबे समय से काम कर रहे कार्यकारी अधिकारी ब्रैड लाइटकैप ने इसी महीने एक नए प्रोजेक्ट के लिए कंपनी छोड़ने का ऐलान किया था।
दूसरी तरफ, पूर्व उत्पाद प्रमुख केविन वेल भी अप्रैल में कंपनी से अलग हो गए थे। साफ है कि कंपनी अपनी टीम में लगातार फेरबदल कर रही है।
फैसिलिटीज लीज पर लेने पर विचार
OpenAI केवल अपने अधिकारियों को ही नहीं बदल रही है, बल्कि वह अपने डाटा सेंटर्स को चलाने के तरीके पर भी नए सिरे से विचार कर रही है।
कंपनी अब ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को संभालने के लिए पूरी फैसिलिटीज लीज पर लेने के बारे में भी सोच रही है। इसके अलावा, डाली राजिक 2 सप्ताह पहले मुख्य राजस्व अधिकारी के तौर पर जुड़े हैं, जिन्होंने डेनिस ड्रेसर की जगह ली है।
इन सभी बदलावों से पता चलता है कि कंपनी AI की तेजी से बढ़ रही दुनिया में अपनी बढ़त बनाए रखने के लिए खुद को लगातार बेहतर बनाने की तैयारी में है।