OpenAI ने ज्यादा कंप्यूटिंग क्षमता के लिए फर्मस के साथ की साझेदारी
OpenAI ने ऑस्ट्रेलिया की टेक कंपनी फर्मस के साथ मलेशिया में अपने 2 डाटा सेंटर्स के लिए भारी कंप्यूटिंग क्षमता के लिए कई सालों का करार किया है।
इस सौदे से फर्मस की कुल अनुबंधित क्षमता 900 मेगावाट से ऊपर पहुंच गई है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी उसकी मुख्य ग्राहक बन गई है।
यह सब इसलिए किया जा रहा है, ताकि उसके नए मॉडल एस्ट्रा जैसे स्मार्ट AI की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।
फर्मस का मूल्यांकन 10.5 अरब डॉलर से ज्यादा
फर्मस को अपने पिछले फंडिंग राउंड में 10.5 अरब डॉलर (करीब 990 अरब रुपये) से ज्यादा का मूल्यांकन मिला था। इसमें एनवीडिया, जेन स्ट्रीट, ब्लैकस्टोन फंड्स और कोट्यू मैनेजमेंट जैसे बड़े निवेशकों ने भी पैसा लगाया था। फर्मस की मलेशिया में बनीं ये सुविधाएं एनवीडिया के अगली जनरेशन के वेरा रूबिन प्रोसेसर पर काम करेंगी, जिससे पूरे एशिया-प्रशांत क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा मिलेगा।
हालांकि, मलेशिया में डाटा सेंटर्स की इस तेजी से बढ़ती संख्या से ऊर्जा खपत को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। साथ ही, बिजली और पानी के इस्तेमाल पर भी सवाल उठने लगे हैं।