OpenAI में बड़ा बदलाव: COO को मिली नई भूमिका, दो शीर्ष अधिकारी छुट्टी पर गए
क्या है खबर?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI में इस समय बड़े स्तर पर लीडरशिप बदलाव हो रहे हैं। कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) ब्रैड लाइटकैप अब नई भूमिका में जाकर खास प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे और सीधे सैम अल्टमैंन को रिपोर्ट करेंगे। उनके कुछ काम अब नए मुख्य राजस्व अधिकारी डेनिस ड्रेसर संभालेंगे। यह बदलाव कंपनी के आगे की रणनीति और विस्तार की तैयारी का हिस्सा माना जा रहा है।
आंय अधिकारी
स्वास्थ्य कारणों से दो बड़े अधिकारी छुट्टी पर
कंपनी की मुख्य मार्केटिंग अधिकारी (CMO) केट राउच स्वास्थ्य कारणों से अपने पद से हट रही हैं और इलाज पर ध्यान देंगी। वहीं फिद्जी सिमो भी एक मेडिकल कंडीशन के इलाज के लिए कुछ समय के लिए छुट्टी पर जा रही हैं। कंपनी ने कहा है कि दोनों अधिकारी बाद में वापसी करेंगी। इस दौरान उनकी जिम्मेदारियां दूसरे वरिष्ठ अधिकारी संभालेंगे ताकि कामकाज पर कोई बड़ा असर न पड़े।
IPO
IPO और फंडिंग के बीच रणनीतिक बदलाव
ये बदलाव ऐसे समय पर हो रहे हैं जब OpenAI संभावित IPO की तैयारी कर रहा है और बड़े स्तर पर फंड जुटा चुका है। कंपनी अपने बिजनेस मॉडल को मजबूत करने के लिए नए कदम उठा रही है, जिसमें ChatGPT में विज्ञापन शुरू करने की योजना भी शामिल है। कंपनी का फोकस राजस्व बढ़ाने और नए बाजारों में विस्तार करने पर है, जिससे आने वाले समय में उसकी स्थिति और मजबूत हो सके।
रणनीति
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच नई रणनीति
AI सेक्टर में OpenAI को गूगल और एंथ्रोपिक जैसी कंपनियों से लगातार कड़ी टक्कर मिल रही है। ऐसे में कंपनी अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने और एक "सुपर ऐप" जैसे नए आइडिया पर तेज गति से काम कर रही है। कंपनी का कहना है कि उसकी लीडरशिप टीम मजबूत है और वह तेजी से बदलते बाजार में लगातार आगे बढ़ने और अपने यूजर बेस को बढ़ाने के लिए तैयार है।