OpenAI अब चिप्स, वित्तीय सेवा और जीवन विज्ञान जैसे क्षेत्रों में ला रही बदलाव
OpenAI अब केवल ChatGPT तक ही सीमित नहीं है। कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल चिप डिजाइन, जीवन विज्ञान और वित्तीय सेवाओं जैसे क्षेत्रों में बड़े बदलाव लाने के लिए कर रही है।
हाल ही में गोल्डमैन सैक्स के एक इवेंट में कंपनी की मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) सारा फ्रायर ने बताया कि OpenAI अब खास तौर पर कंपनियों के लिए AI टूल बनाने पर ध्यान दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इन टूल्स की कीमत उनके असल नतीजों के आधार पर तय करने पर भी विचार किया जा रहा है।
जलापेनो जिप उत्पादन के लिए तैयार
OpenAI के अपने AI ने केवल 9 महीनों में जलापेनो नाम की एक चिप बनाने में मदद की है। यह चिप तैयार होकर प्रोडक्शन के लिए फैक्टरी में भेजी जा चुकी है।
बाजार में मुकाबला करने के लिए कंपनी ने अपने लूना मॉडल की कीमत 80 फीसदी तक कम कर दी। इस कदम से इसके इस्तेमाल में 10 गुना उछाल आया है।
इसके कोडिंग टूल कोडेक्स के भी 2.5 करोड़ यूजर्स हो गए हैं। इन सब फैसलों के चलते जून से जुलाई के एक महीने में ही कंपनी का एंटरप्राइज राजस्व 32 फीसदी बढ़ गया। अब यह कंपनी की कुल कमाई का आधा हिस्सा बन गया है, जिससे पता चलता है कि कंपनी कितनी तेजी से आगे बढ़ रही है।