Loading...
OpenAI ने ट्रेड सीक्रेट्स चुराने के लिए ऐपल के खिलाफ किया मुकदमा, जानिए क्या लगाया आरोप
OpenAI ने ऐपल के खिलाफ मुकदमा किया है

OpenAI ने ट्रेड सीक्रेट्स चुराने के लिए ऐपल के खिलाफ किया मुकदमा, जानिए क्या लगाया आरोप

Nov 28, 2026
02:11 pm

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI ने ऐपल पर मुकदमा दायर किया। इसमें आरोप लगाया गया है कि इस बड़ी टेक कंपनी ने उसके व्यापार रहस्य (ट्रेड सीक्रेट्स) चुराए हैं और हार्डवेयर आपूर्तिकर्ताओं को उसके भविष्य के डिवाइस पर काम करने से रोका है। यह कदम तब उठाया गया है, जब आईफोन निर्माता ने खुद AI कंपनी पर अपने कर्मचारियों को तोड़ने और उनकी तकनीक तक पहुंच हासिल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा किया था।

जवाबी दावा 

कंपनी ने दायर किया जवाबी दावा 

ChatGPT निर्माता ने कैलिफोर्निया की संघीय अदालत में जवाबी दावा दायर किया। इसमें कहा है कि ऐपल की रोजगार नीतियां इस तरह से बनाई गई हैं कि वे कर्मचारियों को फंसा सकें और उन्हें प्रतिस्पर्धी कंपनियों की तकनीक पर काम करने से रोक सकें।

OpenAI ऐसे AI-युक्त पर्सनल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस विकसित कर रही है, जिनसे ऐपल के अपने ही क्षेत्र में उसे पीछे छोड़ने का खतरा पैदा हो गया है। कंपनी ने कोर्ट में दाखिल दस्तावेजों में यह बात कही।

आरोप 

पूर्व कर्मचारी से जानकरी चुराने का आरोप

फाइलिंग में कहा है कि ऐपल ने एक पूर्व कर्मचारी को फिर से काम पर रखकर गोपनीय जानकारी हासिल की, जो 6 महीने तक OpenAI में काम कर चुका था।

उस दौरान उस कर्मचारी को एक नए डिवाइस से जुड़ी खास जानकारी के साथ-साथ भविष्य के हार्डवेयर उत्पादों तक पहुंच मिल गई थी।

कंपनी ने कहा, "समय को देखते हुए, अब ऐसा लगता है कि शायद उन दस्तावेजों को चुराना ही उसका OpenAI से जुड़ने का असली मकसद रहा होगा।"

ADVERTISEMENT

जवाब 

ऐपल ने आरोपों से किया इनकार 

ऐपल ने इस बात से इनकार किया कि उसने OpenAI की गोपनीय जानकारी तक पहुंचने के लिए फिर से काम पर रखे गए कर्मचारी का इस्तेमाल किया।

साथ ही AI डिवाइस बनाने के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा को दबाने की कोशिश करने के आरोपों को भी खारिज कर दिया।

एक बयान में कंपनी ने कहा, "OpenAI के जवाबी दावे, ऐपल के मुकदमे के मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने की एक स्पष्ट कोशिश हैं।"

ADVERTISEMENT

शुरुआत 

ऐसे शुरू हुआ था विवाद 

जुलाई में ऐपल ने OpenAI और उसके पूर्व कर्मचारियों- टैंग टैन और चांग लियू के खिलाफ मुकदमा दायर किया।

उसका आरोप है कि इन लोगों ने कंपनी के ट्रेड सीक्रेट्स का गलत इस्तेमाल किया, ताकि ChatGPT निर्माता को कंज्यूमर हार्डवेयर के क्षेत्र में कदम रखने में फायदा मिल सके।

24 साल तक ऐपल से जुड़े रहे टैंग टैन io प्रोडक्ट्स नाम का स्टार्टअप शुरू किया था। बाद में 2025 में OpenAI ने इस स्टार्टअप का अधिग्रहण कर लिया।

ADVERTISEMENT