Loading...
OpenAI 2027 में ला सकती है IPO, सह-संस्थापक ग्रेग ब्रॉकमैन ने दिए संकेत
2027 में IPO ला सकती है OpenAI

OpenAI 2027 में ला सकती है IPO, सह-संस्थापक ग्रेग ब्रॉकमैन ने दिए संकेत

Nov 05, 2026
02:04 pm

क्या है खबर?

ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI अगले साल यानी 2027 में शेयर बाजार में कदम रख सकती है। कंपनी के सह-संस्थापक ग्रेग ब्रॉकमैन ने इस संभावना से इनकार नहीं किया है। कैलिफोर्निया में आयोजित वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) के एक कार्यक्रम में उनसे पूछा गया कि क्या OpenAI अगले साल तक अपना IPO लाने की स्थिति में होगी। इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि कंपनी इसके लिए तैयार हो सकती है।

कमाई

कारोबार से होने वाली कमाई में बड़ा बदलाव

ब्रॉकमैन ने बताया कि OpenAI की कमाई में अब कारोबारी ग्राहकों की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा हो गई है। यानी कंपनी को आम लोगों के मुकाबले बड़ी कंपनियों और संस्थानों से अधिक राजस्व मिल रहा है।

यह बदलाव बताता है कि OpenAI अब अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए व्यावसायिक क्षेत्र पर ज्यादा ध्यान दे रही है। कंपनी चाहती है कि उसके AI उत्पादों का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा संस्थान अपने कामकाज में करें।

प्रतिस्पर्धा

AI कारोबार में बढ़ रही प्रतिस्पर्धा

बड़ी कंपनियों तक अपनी सेवाएं पहुंचाने के लिए OpenAI ने बिक्री से जुड़ी गतिविधियां तेज कर दी हैं।

साथ ही, वह अपने कोडेक्स AI एजेंट को भी कारोबारी ग्राहकों के बीच लोकप्रिय बनाने की कोशिश कर रही है। इस बाजार में उसे एंथ्रोपिक से कड़ी टक्कर मिल रही है।

पहले OpenAI को कंपनियों को अपने उत्पादों से जोड़ने में परेशानी हुई थी, लेकिन अब उसका जोर संस्थानों में AI तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाने पर है।

ADVERTISEMENT

निवेश

निवेश जुटाने में जुटी दोनों कंपनियां

शेयर बाजार में उतरने की संभावित योजना के बीच OpenAI कारोबार के विस्तार के लिए नए निवेश की व्यवस्था भी कर रही है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, IPO की योजना आगे खिसकने के बाद कंपनी ने पूंजी जुटाने के प्रयास बढ़ाए हैं। वहीं, उसकी प्रतिद्वंद्वी एंथ्रोपिक भी 2026 के आखिर तक शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की तैयारी कर रही है।

इससे AI क्षेत्र की बड़ी कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा और तेज होने के संकेत हैं।

ADVERTISEMENT