सैम ऑल्टमैन ने बेहतर आइडिया वालों को बिजनेस शुरू करने में AI को बताया मददगार
OpenAI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सैम ऑल्टमैन का कहना है कि अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की वजह से ऐसे लोग भी अपने विचारों को बिजनेस में बदल पा रहे हैं, जिन्हें कोड करना नहीं आता। इसे वे 'आइडिया वालों का बदला' कहते हैं।
उनका मानना है कि AI ने ऐसे लोगों के लिए उत्पाद बनाना और नए बिजनेस शुरू करना आसान बना दिया है, जिनके पास बहुत ज्यादा तकनीकी जानकारी नहीं है।
ऑल्टमैन यह भी कहते हैं कि वे उन लोगों को सपोर्ट करने के लिए तैयार हैं, जो कोड नहीं कर सकते, बशर्ते उन्हें अपने यूजर्स की गहरी समझ हो।
वर्चुअल टीममेट्स की तरह करते हैं काम
ऑल्टमैन बताते हैं कि नए AI मॉडल वर्चुअल टीममेट्स की तरह काम करते हैं। ये छोटे टीमों या अकेले काम करने वालों को वो काम करने में मदद करते हैं, जिसके लिए पहले कई विशेषज्ञों की जरूरत होती थी।
खर्च कम होने की वजह से अब ऐसे उत्पाद और गेम्स भी बन पा रहे हैं, जो बहुत खास होते हैं या बहुत कम लोगों के लिए होते हैं।
उन्होंने कहा, "एक स्टार्टअप शुरू करने के लिए यह दुनिया का सबसे अच्छा समय होने वाला है, खासकर अगर, आपके पास बड़े-बड़े आइडिया हैं, लेकिन कोडिंग का कोई अनुभव नहीं है।"