OpenAI ने प्रेजेंटेशन स्टार्टअप नेक्स्टस्लाइड को खरीदा, सौदे की शर्तों का नहीं किया खुलासा
क्या है खबर?
OpenAI ने प्रेजेंटेशन स्टार्टअप नेक्स्टस्लाइड को खरीद लिया है। इस कंपनी की टीम के सदस्य अब ChatGPT पर काम करेंगे। इस सौदे की वित्तीय शर्तों का खुलासा नहीं किया गया है। लिंक्डइन पर एक पोस्ट में नेक्स्टस्लाइड के संस्थापक अहमद बेशरी ने कहा कि यह घोषणा कुछ महीने देर से हो रही है क्योंकि यह अधिग्रहण इस साल की शुरुआत में हुआ था। AI कंपनी इस सौदे के तहत किसी खास काम के लिए टीम और प्रोडक्ट दोनों खरीदे हैं।
उत्पाद
क्या काम करता है यह स्टार्टअप?
इस स्टार्टअप का उत्पाद प्रॉम्प्ट, नोट्स, डॉक्यूमेंट या रिसर्च को बेहतरीन और एडिट करने लायक प्रेजेंटेशन में बदल देता था।
संस्थापक बेशरी ने कहा कि उत्पाद का मुख्य मकसद विजुअल कम्युनिकेशन को आसान बनाना और लोगों को अपने विचार साफ-साफ बताने में मदद करना था।
इसलिए OpenAI से जुड़कर टीम उसी मिशन पर काम करती रहेगी और ऐसे AI उत्पाद बनाना, जो लोगों को कुछ नया बनाने, बातचीत करने और अपने विचारों को सार्थक काम में बदलने में मदद करें।
कमी
ChatGPT में अभी नहीं मिलते प्रेजेंटेशन फीचर
प्रेजेंटेशन तैयार करना एक ऐसा उत्पादकता क्षेत्र है, जो ChatGPT के पास पहले से मौजूद नहीं है।
प्रॉम्प्ट-टू-डेक बनाने वाली टीम को शामिल करने से कंपनी को एक अलग सुविधा के बजाय एक उद्देश्य-निर्मित शुरुआती बिंदु मिल जाता है।
इस सौदे के बारे में जानकारी बहुत कम है। यह खुलासा नहीं हो पाया है कि प्रेजेंटेशन फीचर ChatGPT में कब आएंगे या नेक्स्टस्लाइड के खुद के उत्पाद और उसके ग्राहकों का क्या होगा?