OPEC ने इस साल में कच्चे तेल का उत्पादन कोटा बरकरार रखा
बिज़नेस
ओपेक (OPEC) के साल के अंत तक अपने तेल उत्पादन कोटा में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। यह फैसला एक वर्चुअल बैठक के बाद आया है, जिसमें 7 देशों ने अपने उत्पादन लक्ष्यों को नहीं बदलने का मन बनाया। यह उस वक्त की बात है, जब फारस की खाड़ी में तनाव बढ़ रहा है।
अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते विवाद और होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्चे तेल के निर्यात में आने वाली बाधाओं ने चिंताएं बढ़ा दी हैं।
तेल उत्पादन क्षमता का होगा ऑडिट
कोटा को स्थिर रखने के अलावा, OPEC अपने सदस्य देशों की तेल उत्पादन क्षमता का एक बड़ा ऑडिट भी कराने जा रहा है।
यह समीक्षा सितंबर के आखिर तक पूरी हो जाएगी। इससे 2027 के लिए नई उत्पादन सीमाएं तय करने में आसानी होगी। नवंबर के अंत में जब पूरा गठबंधन एक साथ मिलेगा तो तेल मंत्री इस ऑडिट रिपोर्ट पर विचार करेंगे।