2 कंपनियों में करते हैं नौकरी तो ऐसे संभालें अपना EPF और UAN
आप एक साथ 2 जगह काम करते हैं तो आपको अपने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) अकाउंट्स को सही तरीके से मैनेज करना होगा। भले ही आपके दोनों नियोक्ता अलग-अलग EPF में पैसा जमा करेंगे, लेकिन यह सारा योगदान आपके एक ही यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से जुड़ा होना चाहिए।
एक ही UAN रखने से आपको अपनी बचत पर नजर रखने और नौकरी बदलने में बहुत सुविधा मिलती है।
डुप्लीकेट UAN को कर सकते हैं सही
अगर, गलती से आपके पास एक से ज्यादा UAN आ गए हैं तो घबराइए नहीं। EPFO ने ऐसे डुप्लीकेट UAN को सही करने के लिए एक तय प्रक्रिया बताई है, आपको बस उसे फॉलो करना है।
ध्यान रखें कि अगर, आप एक साथ कई जगह नौकरी करते हैं और नौकरी शुरू करते समय आपका कुल वेतन 15,000 रुपये से ज्यादा है तो आपके EPF अकाउंट में पूरा 24 फीसदी योगदान जमा होता रहता है।
यह नियम उन कर्मचारियों के लिए है, जो कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के सदस्य बनने के योग्य नहीं होते हैं। अभी से इन बातों का ध्यान रखने से भविष्य में EPF का पैसा ट्रांसफर करने और निकालने में आपको कोई परेशानी नहीं आएगी।