प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर सेमीकंडक्टर विकास की दिखाई राह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में कहा कि अगले 7 से 8 साल में देश में 5-8 और सेमीकंडक्टर प्लांट शुरू हो जाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि अभी देश में 3 प्लांट पहले से ही काम कर रहे हैं। इन नए प्लांट्स के आने से स्मार्टफोन, इलेक्ट्रिक वाहन (EV) से लेकर मेडिकल उपकरणों और सार्वजनिक परिवहन तक हर आधुनिक तकनीक को शक्ति मिलेगी।
सेमीकंडक्टर उत्पादन को आत्मनिर्भरता के लिए बताया जरूरी
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में बताया कि देश को आत्मनिर्भर बनाने और विकसित राष्ट्र की ओर ले जाने के लिए सेमीकंडक्टर बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में हुई बड़ी तरक्की का भी जिक्र किया, जिसमें रक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल उत्पादन में हुई जबरदस्त बढ़त प्रमुख है।
इसके अलावा, उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भी बड़े लक्ष्यों की बात की, जिसमें आने वाले समय में और अधिक सोलर पावर और न्यूक्लियर रिएक्टर लगाने की योजनाएं शामिल हैं।