जियो-BP ने पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर बढ़ाए 3 रुपये
बिज़नेस
जियो-BP ने 11 अक्टूबर से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद पंजाब और हरियाणा में पेट्रोल की कीमत करीब 109 रुपये और डीजल की कीमत लगभग 99 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
नायरा ने भी बढ़ाए थे दाम
इस साल जियो-BP ने पहली बार अपने दाम बढ़ाए हैं। इससे पहले अक्टूबर की शुरुआत में नायरा एनर्जी ने भी अपने दाम बढ़ाए थे। दाम बढ़ने की मुख्य वजह पश्चिम एशिया में चल रहा संघर्ष है। इस संघर्ष के चलते तेल की सप्लाई में दिक्कतें आ रही हैं, खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य से। ऐसे में ईंधन का आयात करना काफी महंगा पड़ रहा है।