एनवीडिया के शेयरों में उछाल से पूंजीकरण 5,600 अरब डॉलर पर पहुंचा
एनवीडिया ने जबरदस्त वापसी की है। इस साल की शुरुआत में इसने 1,000 अरब डॉलर (95,000 अरब रुपये) से ज्यादा का बाजार मूल्यांकन गंवा दिया था, लेकिन शुक्रवार को कंपनी के शेयर 237.88 डॉलर (करीब 22,500 रुपये) पर जा पहुंचे। बाजार बंद होने तक शेयर 233.95 डॉलर (करीब 22,000 रुपये) पर टिके रहे।
इस उछाल से कंपनी का कुल बाजार पूंजीकरण बढ़कर करीब 5,600 अरब डॉलर (करीब 5.3 लाख अरब रुपये) हो गया है। यह अब अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर के लगभग बराबर आ गया है और मई में अपने सबसे निचले स्तर से 45 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।
बायबैक कार्यक्रम को 150 अरब डॉलर तक बढ़ाया
AI टेक्नोलॉजी के बढ़ते क्रेज की वजह से एनवीडिया फिर से पटरी पर आ रही है। मेटा के म्यूज जैसे नए AI टूल बाजार में आने से ताकतवर चिप्स की मांग खूब बढ़ी है।
इस बीच, एनवीडिया के बोर्ड ने अपने शेयर बायबैक कार्यक्रम को 150 अरब डॉलर (करीब 14,000 रुपये) और बढ़ाने की हरी झंडी दे दी है।
अब यह कार्यक्रम कुल 235 अरब डॉलर (करीब 22,250 रुपये) का हो गया है। यह दिखाता है कि कंपनी को अपने भविष्य पर कितना भरोसा है, खासकर तब जब AI और डाटा सेंटर्स से उनकी कमाई लगातार बढ़ती जा रही है।