एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेंसेन हुआंग ने अपना पद छोड़ दिया है। दरअसल, उन पर एक चीनी जासूस के साथ कथित अफेयर के आरोप लगे थे। इस खबर से सिलिकॉन वैली में हड़कंप मच गया है।
अब हर कोई सोच रहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप बनाने वाली इस दिग्गज कंपनी का अगला कदम क्या होगा? फिलहाल, कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO की जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन यह साफ नहीं है कि कंपनी का स्थायी CEO कौन बनेगा? सोमवार से इसके शेयर 13 फीसदी तक लुढ़क गए हैं।
टेक जगत से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
टेक उद्योग में इस खबर पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। डेटाब्रिक्स के CEO अली घोदसी ने हुआंग के इस्तीफे को एक बड़ा झटका बताया है। उनका कहना है कि 'डायरेक्ट कंपीटीटर्स' को छोड़कर यह इस क्षेत्र के लगभग हर खिलाड़ी के लिए एक नुकसान है क्योंकि एनवीडिया की तरक्की में उनकी बड़ी भूमिका रही है।
हालांकि, 'फ्लैपिंग एयरप्लेन' से जुड़े एशर स्पेक्टर जैसे कुछ लोगों का मानना है कि कंपनी आगे भी इसी तरह तरक्की करती रहेगी। अब सभी की निगाहें एनवीडिया पर टिकी हैं कि कंपनी अपने अगले पड़ाव को कैसे तय करती है?