एनवीडिया स्टारगेट डाटा सेंटर डेवलपर लैंसियम में करेगी करीब 280 अरब रुपये निवेश
क्या है खबर?
एनवीडिया की पावर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर लैंसियम में 3 अरब डॉलर (करीब 280 अरब रुपये) तक का निवेश करेगी, जो टेक्सास में स्टारगेट डाटा सेंटर कैंपस बना रही है। रिपोर्ट के अनुसार, चिप निर्माता शुरुआत में 2 अरब डॉलर (करीब 190 अरब रुपये) का निवेश करके ब्लैकस्टोन समर्थित इस कंपनी में लगभग 20 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। अगर, कंपनी ग्रिड कनेक्शन जैसी कुछ खास शर्तें पूरी करती है तो अतिरिक्त एक अरब डॉलर (करीब 90 अरब रुपये) का निवेश कर सकती है।
IPO
अगले साल कंपनी लाएगी IPO
द इन्फॉर्मेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस डील के तहत लैंसियम उसके जमीन और पावर कनेक्शन के पोर्टफोलियो की एंटरप्राइज कीमत लगभग 10 अरब डॉलर (करीब 900 अरब रुपये) है।
इस निवेश से कंपनी को कामकाज को बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है क्योंकि वह 2027 में संभावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने पर विचार कर रही है।
एबिलीन, टेक्सास में 1,000 एकड़ में फैले लैंसियम क्लीन कैंपस का मालिकाना हक लैंसियम के पास है।
स्टारगेट
क्या है स्टारगेट प्रोजेक्ट?
स्टारगेट, डाटा सेंटर बनाने के लिए सॉफ्टबैंक, OpenAI और ओरेकल का एक संयुक्त उद्यम है, जिसका ऐलान इसी साल जनवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया था।
उन्होंने कहा था कि ये कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में 500 अरब डॉलर (47,000 अरब रुपये) तक का निवेश करेंगी।
नए निवेश से डॉटा सेंटर के निर्माण में तेजी आएगी और भविष्य इन कंपनियों के AI सिस्टम्स को पावर देगा।