एनवीडिया ने आधे से ज्यादा ग्राहकों को अयोग्य ठहराया
एनवीडिया एशिया में अपने ताकतवर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप्स की बिक्री को लेकर और सख्त हो गया है। उसने पात्र खरीदारों की सूची को आधे से भी ज्यादा छोटा कर दिया है।
अब केवल वही कंपनियां इस नई सूची में जगह बना पाएंगी, जो कड़े नियमों की जांच में खरी उतरेंगी। इसमें खास तौर पर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उनका संबंध चीन से न हो।
इसका मुख्य उद्देश्य अमेरिका के नए और कड़े निर्यात नियमों का पालन करना है, ताकि यह एडवांस तकनीक गलत हाथों में न पहुंच पाए।
आधे से ज्यादा ग्राहक समीक्षा में नहीं उतरे खरे
अमेरिका ने मई में नए दिशा-निर्देश जारी किए, ताकि AI चिप्स चीन से जुड़ी कंपनियों तक न पहुंचें, भले ही वे कंपनियां विदेशों में काम कर रही हों।
एनवीडिया ने सिंगापुर, मलेशिया और जापान जैसे देशों में समीक्षाओं को तेज कर दी है। उसके पुराने ग्राहकों में से आधे से ज्यादा, खासकर नियो-क्लाउड प्रोवाइडर्स इस नई जांच में खरे नहीं उतरे।
अच्छी बात यह है कि एक बार जब वे अपनी नियमों से जुड़ी कमियों को दूर कर लेंगे तो वे फिर से आवेदन कर सकेंगे।