एनवीडिया AI में लगा रही बड़े दांव, OpenAI में करेगी 100 अरब डॉलर का निवेश
मूल रूप से गेमिंग में इस्तेमाल होने वाले ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स (GPUs) के लिए जानी जाने वाली कंपनी एनवीडिया अब वैश्विक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उद्योग में एक प्रमुख खिलाड़ी बन गई है।
यह 4,500 अरब डॉलर (करीब 4.2 लाख अरब रुपये) की एक बहुत बड़ी कंपनी बन चुकी है। इसने OpenAI में 100 अरब डॉलर (करीब 9,000 अरब रुपये) तक के निवेश पर सहमति जताई है।
यह निवेश ChatGPT निर्माता के विस्तार और उसकी कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती मांग के चलते हो रहा है।
OpenAI-ओरेकल के बीच हुआ क्लाउड सौदा
OpenAI, ओरेकल के साथ मिलकर 300 अरब डॉलर का एक बड़ा क्लाउड सौदा भी कर रही है। इस सौदे में एनवीडिया के चिप्स का इस्तेमाल किया जाएगा।
माइक्रोसॉफ्ट, कोरवेव और नेबियस जैसी कंपनियां भी इस बढ़ते हुए नेटवर्क से जुड़ रही हैं। इन्हीं साझेदारियों की बदौलत एनवीडिया गेमिंग से आगे बढ़कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य को ताकत दे रही है।