Loading...
जेंसेन हुआंग के दौर में एनवीडिया की कार्य संस्कृति 'शाही परिवार' जैसी, कर्मचारी कर रहे आलोचना
जेंसेन हुआंग के कामकाज को लेकर अब चर्चा हो रही है

जेंसेन हुआंग के दौर में एनवीडिया की कार्य संस्कृति 'शाही परिवार' जैसी, कर्मचारी कर रहे आलोचना

Nov 17, 2026
05:24 pm

क्या है खबर?

एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद से इस्तीफा दे चुके जेंसेन हुआंग को लेकर चर्चाएं इन दिनों जोरों पर हैं। जहां एक तरफ कुछ लोग उनके नेतृत्व की तारीफ कर रहे हैं तो दूसरी कुछ उनके काम करने के तरीकों की आलोचना भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं कंपनी में उनके परिवार के सदस्यों भूमिका को 'शाही परिवार' का दर्ज दिया है। बता दें कि हाल ही में जेंसेन अपने प्रेम संबंधों के कारण विवादों में आ हैं।

भूमिका 

कंपनी पर परिवार सदस्यों का कब्जा 

उनकी बेटी मैडिसन हुआंग प्रोडक्ट मार्केटिंग की वरिष्ठ प्रबंधक थीं और कंपनी के रोबोटिक्स बिजनेस, कम्युनिकेशंस और मार्केटिंग से जुड़ी थीं।

उनके बेटे स्पेंसर हुआंग उत्पाद प्रबंधन के निदेशक के तौर पर काम करते थे, जबकि दामाद निको कैप्रेज बिजनेस डेवलपमेंट से जुड़े थे।

कर्मचारियों के अनुसार, CEO तक परिवार सदस्यों की करीबी पहुंच और उनके प्रभाव ने अलग तरह का आंतरिक माहौल बना दिया था। इस परिवार के साथ काम कर चुके एक व्यक्ति ने उन्हें 'शाही परिवार' बताया।

आलोचना 

हुआंग के नेतृत्व को लेकर सवाल 

वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की रिपोर्ट के अनुसार, जेंसेन के दौर में कंपनी का कार्य संस्कृति कुछ ऐसी थी, जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन की सख्त मांग और तीखी आलोचना की जाती थी।

साथ ही नेतृत्व का ढांचा ऐसा था, जिसमें CEO कंपनी के कामकाज पर पूरा नियंत्रण रखते थे।

हुआंग को बैठकों के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों की कड़ी आलोचना और उनके विचारों-प्रदर्शन पर सवाल उठाने के लिए जाना जाता था। लगभग 60 लोग उन्हें सीधे रिपोर्ट करे थे।

ADVERTISEMENT