एनवीडिया और मॉडुलस फाइनेंशियल इंजीनियरिंग ने सुलझाया ट्रेडमार्क विवाद
बिज़नेस
एनवीडिया और मॉडुलस फाइनेंशियल इंजीनियरिंग ने आखिरकार मॉडुलस AI सॉफ्टवेयर के नाम पर चल रहे अपने ट्रेडमार्क विवाद को सुलझा लिया है।
मॉडुलस कंपनी का तर्क था कि एनवीडिया के इस उत्पाद का नाम उनके अपने फाइनेंशियल सॉफ्टवेयर से काफी मिलता-जुलता है। यह फाइनेंशियल सॉफ्टवेयर फाइनेंस जगत में बहुत मशहूर है, जिसका इस्तेमाल जेपी मॉर्गन और गोल्डमैन सैक्स जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियां करती हैं।
2025 में बदल दिया टूल का नाम
एनवीडिया ने 2025 में ही अपने AI टूल का नाम बदलकर एनवीडिया फिजिक्सनीमो कर दिया था। यह मामला अगले महीने टेक्सास में ट्रायल के लिए जाने वाला था, लेकिन दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनने से यह अब समय से पहले ही खत्म हो गया। मॉडुलस की तरफ से वकील रॉबर्ट थॉर्नबर्ग और एनवीडिया की तरफ से जॉन डेसमारेस कानूनी टीमों में शामिल थे।