Page Loader
एनवीडिया जल्द ऐपल को पछाड़ बन सकती है दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी
एनवीडिया जल्द ऐपल को पछाड़ सकती है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

एनवीडिया जल्द ऐपल को पछाड़ बन सकती है दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी

Mar 09, 2024
12:20 pm

क्या है खबर?

एनवीडिया इस महीने की शुरूआत में सऊदी अरामको को पीछे छोड़ते हुए बाजार पूंजीकरण के मामले में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई थी। अमेरिकी चिप निर्माता कंपनी अब ऐपल को पीछे छोड़ दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बनने की राह पर है। एनवीडिया के शेयरों में बढ़त ने कंपनी के मूल्यांकन को केवल 9 महीनों में 1,000 अरब डॉलर (लगभग 82,752 अरब रुपये) से 2,000 अरब डॉलर (लगभग 1.65 लाख अरब रुपये) तक पहुंचा दिया है।

 पूंजीकरण 

ऐपल से सिर्फ इतनी पीछे है एनवीडिया

वर्तमान में एनवीडिया का बाजार पूंजीकरण 2,380 अरब डॉलर (लगभग 1.65 लाख अरब रुपये) के आसपास है, जो ऐपल से लगभग 230 अरब डॉलर (लगभग 1,933 अरब रुपये) और माइक्रोसॉफ्ट से लगभग 645 अरब डॉलर (लगभग 53,375 अरब रुपये) से पीछे है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप की मांग बढ़ने के कारण एनवीडिया के शेयरों में निरंतर वृद्धि जारी है। बता दें कि एनवीडिया हाई-एंड AI चिप बाजार के 80 प्रतिशत हिस्से को नियंत्रित करती है।

 स्टॉक 

टेस्ला को एनवीडिया ने छोड़ा पीछे

एनवीडिया ने मूल्य के हिसाब से वॉल स्ट्रीट के सबसे अधिक कारोबार वाले स्टॉक के रूप में एलन मस्क के स्वामित्व वाली कंपनी टेस्ला को भी पीछे छोड़ दिया। इन दिनों ऐपल भी बाजार में चुनौतियों का सामना कर रही है, क्योंकि उसके आईफोन की बिक्री काफी धीमी हो गई है। इस साल की शुरुआत में माइक्रोसॉफ्ट ने ऐपल को पछाड़ अपने आप को दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी के रूप में स्थापित किया था।