Loading...
एनवीडिया ने सिंगापुर-मलेशिया समेत 4 देशों को चिप आपूर्ति रोकी, जानिए क्या है वजह
एनवीडिया ने 4 देशों को चिप आपूर्ति रोक दी है

एनवीडिया ने सिंगापुर-मलेशिया समेत 4 देशों को चिप आपूर्ति रोकी, जानिए क्या है वजह

Nov 26, 2026
02:52 pm

क्या है खबर?

अमेरिकी चिप निर्माता एनवीडिया ने दक्षिण-पूर्व एशिया के 4 देशों में सर्वर की आपूर्ति रोक दी है। इनमें मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड और इंडोनेशिया शामिल हैं। कंपनी ने अपने मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर्स डेल और सुपरमाइक्रो को इन देशों में सर्वर भेजने से रोकने का निर्देश दिया है। यह कदम चीन के साथ संदिग्ध संबंधों को लेकर अमेरिका की जांच के बीच उठाया गया है। कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि आपूर्ति पर लगी यह रोक अस्थायी है या स्थायी?

असर 

रोक का क्या होगा असर?

फाइनेंशियल टाइम्स ने 2 लोगों के हवाले से बताया है कि एनवीडिया द्वारा रोक लगाए जाने से प्रभावित खरीदारों में सिंगापुर की क्लाउड कंपनी एओलामी भी शामिल है।

यह कंपनी लीजिंग समझौतों के जरिए बाइटडांस को एडवांस्ड कंप्यूटिंग पावर उपलब्ध कराने की योजना बना रही थी।

निर्यात रोके जाने के कारण, जिन बैंकरों ने पहले इस प्रोजेक्ट को फाइनेंस करने पर सहमति जताई थी, उन्होंने लगभग 50 करोड़ डॉलर (करीब 4,600 करोड़ रुपये) का क्रेडिट देना बंद कर दिया है।

वजह 

इस कारण लगानी पड़ी रोक 

कई चीनी समूह क्लाउड कंप्यूटिंग प्रदाताओं के जरिए सर्वर का एक्सेस किराए पर लेकर अमेरिकी निर्यात नियंत्रणों को दरकिनार कर रहे हैं। ये ऐसे सर्वर खरीदते हैं, जिनमें एनवीडिया चिप्स लगे होते हैं।

चीनी कंपनियों की मांग ने दक्षिण-पूर्व एशिया में डाटा सेंटर के तेजी से विस्तार को बढ़ावा दिया है, खासकर मलेशिया और इंडोनेशिया में, जहां AI इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए अरबों डॉलर का निवेश किया है।

अमेरिका के नए प्रतिबंधों ने इस निवेश को खतरे में डाल दिया है।

ADVERTISEMENT