एनवीडिया का दक्षिण कोरियाई में AI को लेकर बड़ा दांव, दिग्गजों कंपनियों से मिलाया हाथ
एनवीडिया ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने के लिए SK ग्रुप, नेवर, डूजॉन और LG जैसे बड़ी कंपनियों के साथ कई समझौते किए हैं।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेंसेन हुआंग ने दक्षिण कोरिया के अपने दौरे के दौरान इन साझेदारियों का एलान किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वैश्विक टेक दुनिया में दक्षिण कोरिया की भूमिका लगातार बढ़ रही है।
कोरियाई कंपनियां बना रहीं AI डाटा सेंटर
SK हाइनिक्स एनवीडिया के साथ तकनीकी साझेदारी के तहत वैश्विक AI डाटा सेंटर्स के लिए एडवांस मेमोरी विकसित करेगी। SK टेलीकॉम दक्षिण कोरिया में एक बड़ा AI क्लाउड बनाने की तैयारी कर रहा है, जिसका पहला डाटा सेंटर 2027 तक शुरू करने का लक्ष्य है।
नेवर और डूसन भी AI डाटा सेंटर बनाने में एनवीडिया की तकनीक का उपयोग करेंगी। इसमें डूसन का खास ध्यान रोबोटिक्स और ऊर्जा समाधानों पर होगा, वहीं LG स्मार्ट रोबोटिक्स और कुशल डाटा सेंटर डिजाइन के लिए उसके साथ मिलकर काम कर रही है।
शेयरों में गिरावट के बावजूद एनवीडिया आश्वस्त
भले ही सोमवार (8 जून) को दक्षिण कोरिया के तकनीकी शेयरों में गिरावट आई हो, लेकिन एनवीडिया AI के भविष्य को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है। इन साझेदारियों से उसकी क्षमताएं तो बढ़ेंगी ही साथ ही वैश्विक तकनीकी जगत में दक्षिण कोरिया की अग्रणी भूमिका भी और मजबूत होगी।