एनवीडिया CEO जेंसेन हुआंग बने दुनिया के 10वें सबसे अमीर
एनवीडिया के सह संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेंसेन हुआंग अब 155 अरब डॉलर (करीब 14,000 अरब रुपये) की संपत्ति के साथ दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।
उनकी ज्यादातर दौलत कंपनी में उनकी 3.4 फीसदी हिस्सेदारी से आती है, जिसका मूल्य इस साल की शुरुआत में उनकी कुल संपत्ति के साथ खूब बढ़ा था। हालांकि, उसके बाद से इसमें थोड़ी गिरावट आई है।
हुआंग ने एनवीडिया को AI की राह पर डाला
हुआंग ने 1993 में एक गेमिंग चिप बनाने वाली कंपनी के रूप में एनवीडिया की शुरुआत की थी। हालांकि, उन्होंने इसे उस समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की तरफ मोड़ दिया, जब ChatGPT जैसी तकनीकों ने दुनिया में तहलका मचा दिया।
इस बड़े बदलाव का नतीजा यह रहा कि 2024 तक एनवीडिया का बाजार मूल्य 3,000 अरब डॉलर (2.8 लाख अरब रुपये) से भी ज्यादा हो गया और इसी के साथ हुआंग टेक दुनिया के सबसे कामयाब लोगों में से एक बन गए।