जेंसेन हुआंग की तारीफ से मार्वेल के शेयरों में आया 32 फीसदी से ज्यादा का उछाल
एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेंसेन हुआंग ने कॉम्प्यूटेक्स में मार्वेल को 'अगली ट्रिलियन डॉलर कंपनी' बताया है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डाटा सेंटर को मजबूती देने और तेज कनेक्शन बनाने में मार्वेल एक खास भूमिका निभा रहा है।
उनके इन बयानों से मार्वेल के शेयरों में 32.5 फीसदी की भारी उछाल आई और कंपनी का मूल्यांकन 250 अरब डॉलर (करीब 23,000 अरब रुपये)के पार पहुंच गई।
भारतीय टीमें बना रहीं मार्वेल की AI चिप्स
मार्वेल की सफलता में भारत की अहम भूमिका है। कंपनी के 20 फीसदी से ज्यादा कर्मचारी बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद और चेन्नई जैसे शहरों से काम करते हैं। पुणे का इनोवेशन सेंटर खास AI चिप्स और अगली जनरेशन के सेमीकंडक्टर्स बनाने पर काम कर रहा है।
साथ ही, एनवीडिया ने इसी साल मार्वेल में 2 अरब डॉलर (करीब 180 अरब रुपये) का निवेश भी किया है। इससे उसकी तकनीक एनवीडिया के AI इकोसिस्टम में शामिल हो पाएगी। यह भी बताता है कि भारत ग्लोबल चिप रेस में एक बड़ा खिलाड़ी बनता जा रहा है।