चीनी जासूसी मामले में एनवीडिया और जेन्सेन हुआंग पर मुकदमा, शेयरधारकों को धोखा देने का आरोप
क्या है खबर?
चिप बनाने वाली दिग्गज कंपनी एनवीडिया और उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेन्सेन हुआंग के खिलाफ अमेरिका में मुकदमा दायर किया गया है। शेयरधारकों ने आरोप लगाया है कि कंपनी और हुआंग ने चीनी जासूसी से जुड़े मामले की अहम जानकारी उनसे छिपाई। यह मामला सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड की पूर्व अधिकारी एलिस हुआंग से जुड़े कथित रिश्ते और उनकी जासूसी से जुड़े आरोपों के सामने आने के बाद शुरू हुआ है।
आरोप
शेयरधारकों ने क्या आरोप लगाए?
कैलिफोर्निया के सैन होजे की संघीय अदालत में दायर शिकायत में कहा गया है कि एनवीडिया और हुआंग ने शेयरधारकों को कथित रिश्ते से जुड़ी जानकारी नहीं दी।
निवेशकों का दावा है कि इस मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े खतरे भी थे, जिनका असर कंपनी की छवि और कारोबार पर पड़ सकता था। शेयरधारक अब कंपनी और उसके CEO से नुकसान की भरपाई चाहते हैं।
हालांकि, ये सभी आरोप हैं, जिनकी पुष्टि नहीं हुई है।