एंथ्रोपिक और NTT की जापान में 6.3 अरब डॉलर का डाटा सेंटर बनाने की योजना
NTT डाटा ग्रुप जापान के ओसाका में एक नया डाटा सेंटर बनाने के लिए अमेरिकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी एंथ्रोपिक के साथ बातचीत के आखिरी दौर में है।
इस बड़े प्रोजेक्ट पर लगभग 6.3 अरब डॉलर (करीब 600 अरब रुपये) का खर्च आ सकता है। यह डाटा सेंटर 500 मेगावाट तक बिजली की खपत करेगा। अगर, सारी योजनाएं सही रहीं तो यह सेंटर 2028 तक आंशिक तौर पर काम करना शुरू कर सकता है।
अगले साल तक पूरा हो सकता है साैदा
31 मार्च, 2027 तक यह सौदा पक्का होने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद जापान में यह एंथ्रोपिक का पहला ऐसा डाटा सेंटर होगा, जो केवल इसी कंपनी के लिए बनाया जाएगा।
यह कदम उसकी दुनियाभर में विस्तार की योजना के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। NTT डाटा के लिए यह डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और AI से जुड़ी तेज कंप्यूटिंग की बढ़ती मांग को पूरा करने का एक शानदार अवसर है। इससे आने वाले समय में जापान से और भी तेज और स्मार्ट टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है।