Loading...
NSE तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज बना, डॉयचे बोर्स और लंदन स्टॉक एक्सचेंज को पछाड़ा
NSE पूंजीकरण के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज बन गया है

NSE तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज बना, डॉयचे बोर्स और लंदन स्टॉक एक्सचेंज को पछाड़ा

Nov 26, 2026
11:46 am

क्या है खबर?

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के शेयरों में गुरुवार (26 नवंबर) को 3.5 प्रतिशत की तेजी आई। लगातार दूसरे सत्र में बढ़त दर्ज करते हुए ये शेयर लिस्टिंग के बाद के अपने नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। इस नई बढ़त के साथ NSE अब बाजार पूंजीकरण के लिहाज से दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज बन गया है। इसने जर्मनी के डॉयचे बोर्स AG और लंदन स्टॉक एक्सचेंज को पीछे छोड़ दिया है।

पूंजीकरण 

कहां पहुंचा NSE का पूंजीकरण?

NSE के शेयर 2317.65 रुपये पर खुले और 3.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,400 रुपये के साथ दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।

इससे एक्सचेंज ऑपरेटर का पूंजीकरण लगभग 6 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

इसके साथ ही NSE ने 63.4 अरब डॉलर (करीब 5,900 अरब रुपये) के पूंजीकरण वाले डॉयचे बोर्स AG और 62.4 अरब डॉलर (करीब 5,800 अरब रुपये) के बाजार पूंजीकरण वाले लंदन स्टॉक एक्सचेंज को पीछे छोड़ दिया है।

तेजी 

निचले स्तर से मिली 50 फीसदी की बढ़त

NSE अब 111.6 अरब डॉलर (करीब 10,000 अरब रुपये) वाले CME ग्रुप और 99.4 अरब डॉलर (करीब 9,200 अरब रुपये) मूल्यांकन वाले इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज के पीछे है।

नवंबर में अब तक NSE के शेयरों में 18 में से 14 ट्रेडिंग सेशन में तेजी आई है। यह स्टॉक अपनी लिस्टिंग के बाद के निचले स्तर 1,640 रुपये से लगभग 50 प्रतिशत तक सुधरा है।

यह निचला स्तर इसके आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के 1,785 रुपये के भाव से भी नीचे था।

ADVERTISEMENT