Page Loader
नथिंग भारत में खोल सकती है स्टोर, मिल रहे संकेत 
नथिंग भारत में स्टोर खोल सकती है (तस्वीर: एक्स/@nothing)

नथिंग भारत में खोल सकती है स्टोर, मिल रहे संकेत 

May 03, 2025
05:31 pm

क्या है खबर?

स्मार्टफोन निर्माता नथिंग भारत में अपना स्टोर खोल सकती है। इन चर्चाओं को सोशल मीडिया पर सामने आई पोस्ट से हवा मिली है। कंपनी के सह संस्थापक और भारत के अध्यक्ष अकीस इवेंजेलिडिस ने भी इसी तरह के संकेत दिए हैं। नथिंग भारत में तेजी से आगे बढ़ रही है, जिसने पिछले 2 महीनों में यहां नथिंग फोन 3A सीरीज और CMF फोन 2 प्रो को लॉन्च किया है। इसके अलावा, नथिंग फोन 3 भी आने की तैयारी में है।

पोस्ट 

अधिकारियों के बीच हुई यह चर्चा 

नथिंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कार्ल पेई ने एक्स पर हाल ही में अपने अनुयायियों से एक सवाल पूछा, "टोक्यो में नथिंग को किस क्षेत्र में स्टोर खोलना चाहिए, जो हमारे माहौल के लिए सबसे उपयुक्त हो?" इस पर भारत के अध्यक्ष अकीस इवेंजेलिडिस ने उनसे ही सवाल कर दिया, "भारत में कहां?" एक भारतीय यूजर ने उनसे यहां रिटेल स्टोर खोलने के लिए कहा, जिस पेई ने कहा, "इस पर काम कर रहा हूं भाई।"

संभावना 

इस कारण बढ़ रही संभावना 

यह इस बात का संकेत है कि नथिंग दुनियाभर में स्टोर स्थापित करने की संभावना तलाश रही है, जिसमें भारत एक मजबूत दावेदार के रूप में उभर रहा है। देश में ब्रांड की बढ़ती लोकप्रियता के लिए भी यह जरूरी हो जाता है। कंपनी ने यहां रिटेल आउटलेट खोलने की योजना की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इस पोस्ट को इस बात का संकेत माना जा सकता है कि कम से कम इस पर विचार किया जा रहा है।