नोमुरा ने पेटीएम के शेयर में 33 फीसदी तक बढ़ोतरी का लगाया अनुमान
बिज़नेस
नोमुरा ने हाल ही में पेटीएम को 'खरीदें' रेटिंग दी है। उसका मानना है कि डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म के शेयर 2,250 रुपये तक पहुंच सकते हैं, जिसका मतलब है कि इसमें 33 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
खास बात यह है कि पिछले 6 महीनों में उसके शेयर पहले ही करीब 50 फीसदी बढ़ चुके हैं।
इन कारणों से मिल सकती है बढ़ोतरी
नोमुरा का मानना है कि डिजिटल पेमेंट, मर्चेंट लेंडिंग और पैसे कमाने के नए तरीकों से पेटीएम तेजी से आगे बढ़ेगी। इसमें अंतरराष्ट्रीय विस्तार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अपग्रेड भी शामिल हैं।
वित्तीय सर्विसेज कंपनी को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026 से वित्त वर्ष 2029 तक पेमेंट प्रोसेसिंग से होने वाली कमाई की सालाना चक्रवृद्धि विकास दर (CAGR) 25 फीसदी रहेगी। हालांकि, उसने यह भी कहा है कि प्रतिस्पर्धा और लेंडिंग से जुड़े जोखिमों पर ध्यान देना जरूरी होगा।