लुमिक 50 करोड़ रुपये की फंडिंग जुटाने को तैयार, पूंजीकरण में होगा जबरदस्त इजाफा
फाइनेंस सेक्टर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डाटा विश्लेषण का इस्तेमाल करने वाली नोएडा की कंपनी लुमिक 50 करोड़ रुपये की नई फंडिंग जुटाने की तैयारी कर रही है।
इस राउंड में सबसे ज्यादा 45 करोड़ रुपये बजाज फाइनेंसर्व वेंचर्स ने निवेश किए, वहीं कंपनी के पुराने निवेशक इंफो एज ने 5 करोड़ रुपये का भी निवेश किया। यह 2022 के बाद लुमिक को मिली पहली बड़ी फंडिंग है।
कंपनी के मूल्यांकन में होगी 38 फीसदी वृद्धि
इस फंडिंग के बाद लुमिक की मूल्यांकन 38 फीसदी बढ़कर 440 करोड़ रुपये हो जाएगा। कंपनी इस रकम का इस्तेमाल अपने कामकाज को बढ़ाने और बेहतर करने के लिए करेगी।
अब कंपनी में इंफो एज की करीब 28 फीसदी हिस्सेदारी हो गई है, वहीं बजाज फाइनेंसर्व वेंचर्स की हिस्सेदारी 10.23 फीसदी है। संस्थापकों शोएब मोहम्मद और वैभव डोबरियाल के पास भी कंपनी का अच्छा-खासा हिस्सा है।
फिलहाल लुमिक के पास 350 से ज्यादा डाटा विशेषज्ञ हैं और 40 से ज्यादा वैश्विक प्रोजेक्ट्स हैं। कंपनी बैंकिंग और फाइनेंस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपनी पैठ और मजबूत करना चाहती है।