निफ्टी IT शेयरों में 6 फीसदी तक गिरावट, कोफोर्ज को भारी नुकसान
भारत के IT शेयरों में बुधवार (9 सितंबर) काे उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इस दौरान निफ्टी IT इंडेक्स 3.06 प्रतिशत नीचे आ गया। HCL टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस और टेक महिंद्रा जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई।
कोफोर्ज का हाल सबसे खराब रहा है, जिसके शेयर 5.70 प्रतिशत तक लुढ़क गए। इस गिरावट की मुख्य वजह अमेरिकी ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी की आशंका मानी जा रही है।
दूसरी तरफ, कोफोर्ज के अध्यक्ष के पद से हटने के बाद कंपनी में मची हलचल ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।
कोफोर्ज के अध्यक्ष ने इस कारण छोड़ी कुर्सी
अमेरिका में उम्मीद से बेहतर रोजगार के आंकड़े सामने आए हैं, जिससे निवेशकों को लग रहा है कि फेडरल रिजर्व सितंबर में फिर से ब्याज दरें बढ़ा सकता है। अमेरिकी ग्राहक ही भारतीय IT कंपनियों की आय का बड़ा जरिया होते हैं।
ऐसे में दरों में बढ़ोतरी होने पर टेक्नोलॉजी उत्पादों पर खर्च कम हो सकता है। इसके अलावा, कोफोर्ज के अध्यक्ष ओपी भट्ट ने कंपनी के बोर्ड मूल्यांकन प्रक्रिया पर ऑडिट के दौरान सवाल उठने के बाद इस्तीफा दे दिया। इन सभी बातों के चलते अभी निवेशक IT शेयरों को लेकर काफी सतर्क हो गए हैं।