NHPC ने खुदरा निवेशकों के लिए दिया अपने शेयर खरीदने का मौका
NHPC का ऑफर फॉर सेल (OFS) बुधवार (3 जून) से खुदरा निवेशकों के लिए खोल दिया गया है। सरकार इसमें अपनी 3 फीसदी हिस्सेदारी बेच रही है। अगर, मांग ज्यादा हुई तो सरकार 3 फीसदी हिस्सेदारी और बेच सकती है।
जानकारी के लिए बता दें कि मार्च तिमाही के आखिर तक आम निवेशकों के पास NHPC का सिर्फ 8 फीसदी से थोड़ा ज्यादा हिस्सा था, जबकि सरकार के पास करीब 2 तिहाई हिस्सेदारी थी।
सरकार ने ग्रीन शू विकल्प किया का इस्तेमाल
नॉन-रिटेल निवेशकों ने इसमें खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उनका हिस्सा 3 गुना से ज्यादा बुक हो गया, इसलिए सरकार ने अपना पूरा ग्रीन शू ऑप्शन इस्तेमाल करने का फैसला किया। यह जानकारी निवेश और सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) के सचिव अरुणिश चावला ने दी।
प्रति शेयर की कीमत 71.50 रुपये तय की गई थी, लेकिन इस सारी हलचल के बावजूद NHPC का शेयर 2 जून को करीब 7 फीसदी गिर गया। यह जून, 2024 के बाद से सबसे बड़ी एक दिन की गिरावट थी।